अन्तर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अन्तर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता किया

भारत ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया

भारत ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी। इसके साथ ही भारत अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता कर चुका है।
दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे की सीमा में कुछ पाबंदियों/शर्तों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन कर सकते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता कर लिया है। दक्षेस देशों के साथ यह छठवां और कुल 28वां समझौता है।’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘निकट भविष्य में अभी पात्र यात्री दोनों देशों के बीच यात्रा कर सकेंगे।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में 23 मार्च, 2020 से ही सामान्य उड़ान संचालन निलंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।