भारत को श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना चाहिए : चिदंबरम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत को श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना चाहिए : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि भारत को श्रीलंकाई सरकार द्वारा ‘मानवाधिकारों का

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि भारत को श्रीलंकाई सरकार द्वारा ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन करने’ का उल्लेख करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना चाहिए। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह दुखद है कि श्रीलंका लगातार इनकार कर रहा है कि उस देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, विशेषकर तमिलों का। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है ताकि श्रीलंका की इस तरह के उल्लंघन के लिए जवाबदेही तय की जा सके।’’ 
पूर्व गृह मंत्री ने कहा, ‘‘भारत को प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना चाहिए। भारत को तमिलों और अन्य समुदायों के साथ खड़े होना चाहिए, जिन्हें मानवाधिकारों से वंचित किया गया है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।