भारत ने दो पाक रेंजर को चार महीने पहले ही छोड़ा था,सम्मान के साथ 24 घंटे में भेजा था वतन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने दो पाक रेंजर को चार महीने पहले ही छोड़ा था,सम्मान के साथ 24 घंटे में भेजा था वतन

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार रात को वतन वापस लौट आए हैं। पाकिस्तान ने विंग कमांडर

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार रात को वतन वापस लौट आए हैं। पाकिस्तान ने विंग कमांडर को शुक्रवार रात को 9 बजे भारत का सुपूत उन्हें सौंपा था। जब से पूरे देश को यह पता चला था कि भारतीय वायुसेना के कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया है तब से पूरा देश उनके आने की कामना कर रहा था।

D0lssjjUcAAHAwQ

 

पूरा देश उनके वतन लौटने की बेसब्री से इंतजार कर रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने चार महीने पहले पाकिस्तान के दो रेंजरों को 24 घंटों के अंदर उनके देश वापस भेज दिया था। बता दें कि भारतीय सीमा पर 30 अक्टूबर को दो पाक रेंजर पकड़े गए थे। उसके बाद भारत ने उन दोनों रेंजरों को उसी दिन शाम को इंटरनेशनल हुसैनीवाला बॉर्डर से रास्ते सम्मान के साथ पाक को सौंप दिया था।

x1080 0yu

24 घंटों में अपने वतन भेज दिया था भारतीय सेना ने पाक रेंजरों को

फिरोजपुर बॉर्डर रेंज के आसपास बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के पास पाक के दोनों रेंजर भारतीय सीमा पर घूमते हुए पकड़े गए थे। पाक के दोनों रेंजरों का नाम सिराज अहमद व मुमताज खान था। दोनों 30 बलौच रेजीमेंट के रेंजर थे।

BSF Final

दोनों पाक रेंजरों के पास पाक की करेंसी, पाक आर्मी का पहचान पत्र व मोबाइल फोन मिला था। बीएसएस अधिकारियों ने पाक अधिकारियों को उनके दोनों रेंजरों के गायब होने की सूचना दी थी। उसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग हुई और रेंजरों को पाक अधिकारियों के हवाले किया गया था।

2018 10largeimg28 Sunday 2018 223936891

खबरों के अनुसार भारतीय सीमी पर उन दोनों पाक रेंजर घूमते हुए पकड़े गए थे और उन दोनों ने अपने आपको 30 बलौच रेजीमेंट का रेंजर बताया था। दोनों रेंजरों से पूछताछ की उस दौरान पता चला कि वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे, उनकी रेजीमेंट हाल ही में पंजाब के जिला फिरोजपुर से सटी पाक सीमा पर तैनात हुई है।

maxresdefault 1

पाक अधिकारियों ने उन दोनों रेंजरों को सरहद पर बने पाक बंकरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख और सतलुज दरिया में से मछली पकडऩे वालों को रोकने के लिए तैनात किया था। वह दोनों रेंजर काम करते वक्त गलती से भारतीय सीमा पर प्रवेश कर गए थे। जैसे ही बीएसएफ ने उन दोनों को चेतावनी दी वह वैसे ही वहीं पर बैठ गए थे।

pak 28 1502795826 246572 khaskhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।