Independence Day 2024 : अमित शाह ने लोगों से 'Har Ghar Tiranga' अभियान में शामिल होने की अपील की
Girl in a jacket

Independence Day 2024 : अमित शाह ने लोगों से ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान में शामिल होने की अपील की

Independence Day 2024

Independence Day 2024:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी सभी लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

Independence Day 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी सभी लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पिछले 2 वर्षों में जन-जन का अभियान बन गया है और यह अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Buisness Of Flag Making May Go To 500 Crore 25  Lakh Flag Are Making Per Day In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live - Har  Ghar Tiranga

Independence Day 2024 : अमित शाह ने देश के लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।