सरकार के प्रति बढ़ा जनता का भरोसा : यूस, रूस, जर्मनी को पछाड़ भारत बना नंबर वन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार के प्रति बढ़ा जनता का भरोसा : यूस, रूस, जर्मनी को पछाड़ भारत बना नंबर वन

NULL

नई दिल्ली : भारतीयों का अपनी सरकार पर कितना भरोसा है यह फोर्ब्स मैगजीन के ताजा अंक से पता लगता है। मैगजीन में छपे OECD के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। सरकार पर भरोसा होना किसी भी देश के आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है। देश के आर्थिक विकास के लिए भी यह एक जरूरी चीज है। यह सरकार के फैसलों को और असरदार बनाता है और टैक्स सिस्टम को लेकर भी लोगों को आज्ञापालक बनाता है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सरकार पर भरोसे के मामले में भारत को विश्व में नंबर-1 बताया गया है।

दुनिया की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने OECD- Government at a Glance (Organization for Economic Cooperation and Development) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों पर हुए सर्वे की खबर प्रकाशित की है। इस ट्वीट में फोर्ब्स मैग्जीन ने जानकारी दी है कि भारत के 73 फीसदी लोगों का भरोसा सरकार के साथ है। फोर्ब्स की इस सूची में अमेरिका, रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया भारत से काफी पीछे हैं। फोर्ब्स की ये रिपोर्ट बताती है कि भारत की वर्तमान सरकार के प्रति लोगों का विश्वास डिगा नहीं है।

हालांकि फोर्ब्स के इस ट्वीट के बाद पूरी दुनिया में इसकी काफी खिल्ली भी उड़ी है। फोर्ब्स की रिपोर्ट ट्वीट को देखने के बाद यही लगता है कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं। भारत के बाद कनाडा इस मामले में दूसरे नंबर पर है फ्रांस जैसा देश कहीं अधिक पीछे है। इन सारे देशों में ग्रीस सबसे नीचे है।


हाल के वर्षों में, ग्रीस यूरोप माइग्रेशन संकट, कई चुनावों, बैंक शटडाउन के दौर से गुजरा है। फोर्ब्स ने ग्रीस को सबसे निचले पायदान पर रखे जाने के पीछे यही वजह गिनाई है। 2016 में, कुल मिलाकर सिर्फ 13 फीसदी ग्रीसवासियों का ही भरोसा सरकार के साथ था। वहीं, अगर अमेरिका की बात की जाए तो फेक न्यूज, स्कैंडल्स और रूस को लेकर तमाम आरोप अभी भी वाइट हाउस को घेरे हुए हैं। सिर्फ 30 फीसदी लोगों का ही भरोसा वहां सरकार के साथ है। युनाइटेड किंग्डम में, जो यूरोपियन यूनियन से अलगाव के दौर से भी गुजरा है, वहां 41 फीसदी लोगों का भरोसा सरकार के साथ है।

रूस और तुर्की में, पुतिन और एर्डोगन की सरकारों को 58 फीसदी लोगों का भरोसा मिला है। भारत में 73 फीसदी लोगों का भरोसा सरकार के साथ ही जबकि कनाडा दूसरे नंबर है। वहां 62 फीसदी लोग सरकार पर विश्वास कर रहे हैं। गौरतलब है कि (OECD- Organization for Economic Cooperation and Development) एक यूनिक फोरम है। यहां 34 लोकतांत्रिक देश आर्थिक स्तर पर एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसके अलावा इस संस्था से 70 से अधिक गैर-सदस्यीय इकोनॉमी भी जुड़ी हुई हैं। वे एक-दूसरे के आर्थिक विकास, समृद्धि और टिकाऊ विकास के लिए प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।