UNGA में भारत ने पाकिस्तान को बताया अपराधी, कहा- जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UNGA में भारत ने पाकिस्तान को बताया अपराधी, कहा- जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का राग अलापने से बाज नहीं आता। एकबार फिर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का ममला उठाया। शुक्रवार को यून महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक ने एकबार फिर कश्मीर का राग अलापा।

UNGA में पाक को जमकर लताड़ा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की इस हरकत पर भारत ने UNGA में पाक को जमकर लताड़ा। यूएनजीए (UNGA) की दूसरी समिति के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने भारत की ओर से मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आदतन एक अपराधी बन गया है। पाकिस्तान इस फोरम का गलत इस्तेमाल करने के लिए मशहूर है। वह इस विश्व संस्था के मंच का भारत के खिलाफ बार-बार गलत इस्तेमाल करता रहता है और पूरी दुनिया पाकिस्तान की इस हरकत से वाकिफ है।

मानवाधिकारों का हनन 

भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने आगे कहा पाकिस्तान की असलियत संयुक्त राष्ट्र के सदस्य समेत पूरी दुनिया जानती है। पाकिस्तान भारत पर इस तरह के आरोप सिर्फ इसलिए लगाता है कि उसपर दुनिया की नजर न जाए। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में किस तरह से मानवाधिकारों का हनन होता है और उसका क्या रिकॉर्ड है।

अपराधियों को सजा देने की मांग

उन्होंने पाकिस्तान को सबसे पहले मुंबई आतंकवादी हमलों के अपराधियों को सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तकनीकी कुतर्क में उलझने के बजाय आतंकियों पर कार्रवाई करे। मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों 15 साल बाद भी न्याय का इंतजार है। पेटल गहलोत ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान को तुरंत तीन कदम उठाना चाहिए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।