राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, कहा - BJP राज में किसान संकट में, Modi किसी की नहीं सुनते - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, कहा – BJP राज में किसान संकट में, Modi किसी की नहीं सुनते

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज में किसान संकट में हैं और

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज में किसान संकट में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की नहीं सुनते हैं।

गुजरात के भावनगर में पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प का हवाला देते हुए गांधी ने फेसबुक पोस्ट ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई कर्जमाफी पर मोदीजी छाती पीट रहे हैं, बोला कांग्रेस के लिए किसान वोट बैंक है। अब जरा गुजरात में किसानों की हालत देखिए। भाजपा राज में किसान संकट में है।’’

PM मोदी 9 जनवरी को महाराष्ट्र के सोलापुर में करेंगे रैली

उन्होंने कहा, ‘‘भावनगर के किसानों ने सिंचाई और खेती पर बुरे प्रभाव के चलते माइनिंग का विरोध किया तो गुजरात पुलिस ने किसानों का ये हाल किया। मंदसौर से भावनगर तक भाजपा का किसान विरोधी चरित्र सामने है।’’

बाद में गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस ने भारत की विकास गाथा का निर्माण किया। मोदी ने गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी से इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। यहां एक ऐसे अक्षम व्यक्ति हैं जो किसी की नहीं सुनते।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।