कर्नाटक में छोटी बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी का एनकाउंटर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में छोटी बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी का एनकाउंटर

बच्ची की हत्या के आरोपी का कर्नाटक में एनकाउंटर

कर्नाटक में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इस घटना में एक दरोगा और 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई, फिर उसकी जान भी ले लिया गया। इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक दरोगा सहित 3 पोलिस वाले जख्मी हुए हैं।

हुबली की घटना

बता दें कि यह घटना हुबली की है। आरोपी ने दिन के समय ही बच्ची को उसके घर के पास से ही उठा ले गया था। वह उसे सुनसान जगह पर एक शेड में ले गया। यहां उसने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की की चीखें सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। डरे हुए आरोपी ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और भाग गया। कुछ ही घंटो में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी के सत्यापन के लिए पुलिस ने उसे उसके घर ले गया था। जहां उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर पत्थर से हमला किया।

अस्पताल पहुंचते ही मौत

इस पर पुलिस ने भी हवा में गोलियां चलाई लेकिन फिर भी वो भागने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उस पर कई राउंड गोलिया चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ बता दिया। आरोपी की पहचान बिहार के रितेश के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।

मुआवजे की घोषणा

इस घटना को लेकर नेताओं ने भी बयान दिया है। हुबली से कांग्रेस विधायक अब्बय्या प्रसाद ने बताया कि हमारे बड़े नेताओं ने सीएम से इस मामले पर बातचीत की है। सीएम ने हर साल पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपये मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही एक घर देने का ऐलान भी किया है।

‘खून के प्यासी थी वो भीड़’, पीड़ितों ने बताया मुर्शिदाबाद हिंसा का खौफनाक मंजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।