2019 में मोदी को हराने के लिए राजनीतिक दल वैश्विक स्तर पर रच रहे है षड्यंत्र : BJP नेता

देश में अलग – अलग राजनीतिक दलों द्वारा और वैश्विक स्तर पर षड्यंत्र रचा जा रहा है कि

देश में अलग – अलग राजनीतिक दलों द्वारा और वैश्विक स्तर पर षड्यंत्र रचा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में सत्ता में आने से रोका जाए। यह दावा आज कर्नाटक के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया।

राज्य भाजपा के महासचिव और विधायक सी टी रवि ने यहां कहा कि मोदी फीवर के कारण देश में अलग – अलग विचारधारा वाले राजनीतिक दल एकजुट हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाए कि पाकिस्तान और चीन जैसे देश मोदी से डरे हुए हैं और भारत के राजनीतिक दल चाहते हैं कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव हार जाएं।

उन्होंने कल यहां प्रेस से मुलाकात कार्यक्रम में कहा , ‘‘ देश के विपक्षी दलों की सोच बिल्कुल पाकिस्तान की तरह है। 2019 में नरेन्द्र मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। ’’

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।