इमरान मसूद की कांग्रेस में एंट्री ! कैसे होगा 'INDIA' गठबंधन एडजस्ट? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इमरान मसूद की कांग्रेस में एंट्री ! कैसे होगा ‘INDIA’ गठबंधन एडजस्ट?

पूर्व विधायक इमरान मसूद को हाल ही में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि क्या इमरान मसूद वापस सपा में जाएंगे या फिर से अपनी पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस में शामिल होंगे। इसको लेकर कई दिन तक कयासों का दौर चला। अब सभी पर विराम लग चुका है, इमरान मसूद कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इमरान मसूद 7 अक्टूबर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। इमरान मसूद सहारनपुर के मेयर भी रहे हैं। वह रशीद काजी के परिवार से आते हैं। कांग्रेस छोड़ने से पहले इमरान की गिनती प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में होती थी अब जब वह कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं तो सवाल यह भी उठ रहे हैं कि पार्टी उनको कैसे एडजेस्ट करेगी।

विधानसभा चुनाव में सपा से नहीं मिला था टिकट

इमरान मसूद ने 2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ी थी समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इमरान को टिकट नहीं दिया। इमरान का जल्द ही सपा से मोह भंग हो गया और वह साइकिल से उतर कर हाथी पर सवार हो गए। लेकिन निकाय चुनाव में इमरान बसपा को कुछ खास लाभ नहीं दे पाए। इमरान सहारनपुर में अपने परिवार के सदस्य को जीत दिलाने में भी विफल रहे हैं जिस शहर के वहां कभी मेयर हुआ करते थे।

क्या 2024 लोकसभा में इमरान को मिलेगा टिकट?

अब कहां यह भी जा रहा है इमरान मसूद को तलाश ऐसी पार्टी की है जहां टिकट की गारंटी हो.बसपा ने इमरान को पार्टी से निष्कासित करते समय यह भी कहा था कि वह 2024 के चुनाव का टिकट चाहते थे। बसपा के मुताबिक निकाय चुनाव में इमरान मसूद की मांग पर जब उनके करीबी को टिकट दिया गया तभी यह साफ कर दिया गया था कि जीत की स्थिति में ही 2024 चुनाव में टिकट के लिए उनके नाम पर विचार विमर्श किया जाएगा हार पर नहीं।
साल 2022 के चुनाव में सपा ने इमरान को चुनाव मे टिकट नही दिया था। अब इमरान कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, तो क्या कांग्रेस उन्हें 2024 के चुनाव में सहारनपुर सीट से टिकट देगी और अगर हां तो क्या गठबंधन की स्थिति में सपा सहारनपुर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने के लिए तैयार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।