23 जून से महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन, इस्तेमाल करने पर देना होगा 5000 का जुर्माना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

23 जून से महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन, इस्तेमाल करने पर देना होगा 5000 का जुर्माना

23 जून से महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन। महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों और प्लास्टिक निर्माताओं को प्लास्टिक नष्ट करने

महाराष्ट्र में आज पॉलिथीन इस्तेमाल का आखिरी दिन है बता दे कि महाराष्ट्र में 23 जून से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन हो जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों और प्लास्टिक निर्माताओं को प्लास्टिक नष्ट करने के लिए 23 जून तक का समय दिया था।

खास बात ये है कि पॉलिथीन पर बैन लगने से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। कल के बाद अगर कोई दुकानदार या आम नागरिक पॉलिथीन इस्तेमाल करता पकड़ा गया तो उसपर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। जबकि दूसरी बार में दस और तीसरी बार पकड़े जाने पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा. साथ ही तीन महीने की जेल भी हो सकती है।

बता दें कि प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए खतरा मानते हुए राज्य सरकार ने प्लास्टिक उत्पादों की बिक्री, इस्तेमाल, निर्माण और संग्रह पर रोक लगाई थी। सरकार इसे कड़ाई से लागू करने के लिए स्थानीय निकायों की मदद ले रही है।

बारिश के दिनों में मुंबई में जलभराव की समस्या आम बात है। प्लास्टिक की वजह से नाले-सीवर जाम हो जाते हैं, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पकड़ने के लिए करीब ढ़ाई सौ इंस्पेक्टर भी नियुक्त किए हैं। देश में पहली बार आम आदमी पर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर इतना सख्त बैन लगाया जा रहा है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।