हिमंता बिस्वा ने भूमि कब्जा मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए -Himanta Biswa Instructed To Take Strict Action In Land Grabbing Cases
Girl in a jacket

हिमंता बिस्वा ने भूमि कब्जा मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जिला आयुक्तों को राज्य के विभिन्न जिलों में जमीन हड़पने और अवैध भूमि बिक्री विलेख जालसाजी के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

HIGHLIGHTS

  • असम सीएम ने भूमि कब्जा मामलों में कार्रवाई का दिया आदेश
  • हाल ही में कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में उजागर हुई जालसाजी
  • मिशन बसुंधरा 2.0 से संबंधित आवश्यक कार्य जल्द पूरे किए जाएं

भूमि बिक्री और म्यूटेशन की जालसाजी के संबंध में भी चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय में मंगलवार शाम को आयोजित एक समीक्षा बैठक में, हाल ही में कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में उजागर हुई भूमि बिक्री और म्यूटेशन की जालसाजी के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जिला आयुक्तों से अपने कार्यालयों, विशेष रूप से अपने अधिकार क्षेत्र के तहत उप-पंजीयक कार्यालयों में होने वाली घटनाओं और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। सरमा ने जिला आयुक्तों से राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जोड़े गए अतिरिक्त 40 लाख लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने मिशन बसुंधरा 2.0, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड की तैयारी की प्रगति का जायजा लिया और राज्य में चल रहे खेल महारण और सांस्कृतिक महासंग्राम कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।

सीएम ने जिला आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

इसके अलावा, सीएम ने जिला आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मिशन बसुंधरा 2.0 से संबंधित आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं ताकि इसके लाभार्थियों को कानूनी भूमि दस्तावेज जैसे पट्टा प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मिशन बसुंधरा 2.0 से छूट गए मामलों पर मिशन बसुंधरा 3.0 शुरू होने के बाद पुनर्विचार किया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।