हिमाचल के नए CM जयराम ठाकुर ने BJP अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल के नए CM जयराम ठाकुर ने BJP अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की

NULL

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में पार्टी के कार्यों और सरकार की रूपरेखा को लेकर, चर्चा की।

इसी दौरान, मंत्रिमंडल के कार्यों की जानकारी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दी गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने ठाकुर को बधाई दी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे भरोसा है कि उनके (जयराम ठाकुर) नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास का कीर्तिमान स्थापित करेगी और हिमाचल प्रदेश में जनकल्याण का एक नया अध्याय शुरू करेगी।

वही , जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने मोदी शिमला गए थे। शाह भी शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।