Girl in a jacket

गर्मी का सितम जारी

NULL

श्योपुर : इस सीजन में जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है। बुधवार को पडी रिकार्ड तोड़ गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। आज तापमान 46.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मंगलवार को पारा 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह चौबीस घंटे में पारा .2 डिग्री और बढ गया। प्रचंड गर्मी का आलम यह रहा कि दिन के वक्त बाजार भी सूनसान हो गए। पिछले एक सप्ताह के तापमान पर नजर दौडाई जाए तो पता चलता है कि गर्मी दिन ब दिन अपना उग्ररूप दिखा रही है। मंगलवार को तो सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

प्रचंड गर्मी का असर बुधवार को भी व्यापक रूप में देखने को मिला। गर्मी ने लोगों को बुरी तरह झुलसा कर रखा हुआ है। दिन में जो व्यक्ति घर से बाहर निकले, उनकी त्वचा गर्मी के मारे बुरी तरह झुलसती नजर आई। न केवल शाम के तापमान में बल्कि सुबह के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

बुधवार को प्रचंड गर्मी से लोग परेशान नजर आए। गर्मी का आलम यह रहा कि दिन के वक्त सडकें ही सूनसान नहीं हो गईं, बल्कि गली-मोहल्लों में भी वीरानी सी नजर आई। यही हाल बाजार का रहा। बाजारों में ग्राहकी के अभाव में दुकानदार, दुकानों पर आराम करते दिखाई दिए। कुल मिलाकर भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित मौसम विभाग के प्रेक्षक रमेशचंद शर्मा के मुताबिक आज सुबह तापमान जहां 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं शाम का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।