हर्षवर्धन ने विधेयक पर जल्द विचार के लिए संसदीय समिति के पुनर्गठन के लिए नायडू को लिखा पत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर्षवर्धन ने विधेयक पर जल्द विचार के लिए संसदीय समिति के पुनर्गठन के लिए नायडू को लिखा पत्र

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने राज्यसभा में 31 दिसंबर, 2018 को सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवर

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से एक विधेयक पर विचार के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से जुड़ी स्थायी समिति के जल्द पुनर्गठन का अनुरोध किया है। इस विधेयक का लक्ष्य सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं का विनियमन करना है। 
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने राज्यसभा में 31 दिसंबर, 2018 को सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवर विधेयक, 2018 पेश किया था। यह विधेयक उस समय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसदीय समिति की सिफारिशों के लिए उसे भेजा गया था। 
1560681829 venkaiah naidu

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवर विधेयक पर जल्द विचार के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसदीय स्थाई समिति का पुनर्गठन जल्द करने का अनुरोध किया है।’’ 
इस विधेयक में एक भारतीय सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा परिषद के गठन और इससे जुड़ी राज्यों की परिषदों के गठन का प्रावधान है जो कि इस तरह के पेशेवर लोगों के लिए मानक तय करने में भूमिका निभाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।