हर्षवर्धन ने संभाला पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर्षवर्धन ने संभाला पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

NULL

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने आज पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार ले लिया। पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के चलते यह पद रिक्त हो गया था। दवे का 60 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पडऩे से गत 18 मई को निधन हो गया था। सरकार ने विज्ञान एवं तकनीक मंत्री हर्षवर्धन को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया।

harsh vardhan New1

हर्षवर्धन ने दवे की स्मृति में मंत्रालय परिसर में एक पौधा रोपा
प्रभार लेने के बाद हर्षवर्धन ने दवे की स्मृति में मंत्रालय परिसर में एक पौधा रोपा। दवे ने अपनी वसीयत में लिखा था कि अगर आप मेरी यादों को जिंदा रखना चाहते हैं तो पौधारोपण करें। उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह अपने नाम पर कोई प्रतिमा, स्मारक या कोई पुरस्कार नहीं चाहते। दवे जीएम सरसों पर अंतिम फैसला लेने वाले थे।

मंत्रालय की संस्था दि जेनेटिक इंजीनियरिंग एप्रेजल कमेटी आनुवांशिक रूप से संवर्धित फसलों का आकलन करती है। इस संस्था ने 11 मई को जीएम सरसों के व्यावसायिक इस्तेमाल की सिफारिश भेजी थी। इसके बाद, इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने का जिम्मा पर्यावरण मंत्री को सौंप दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।