Haridwar News : रामलीला के दौरान हरिद्वार जिला जेल से 2 कैदी फरार
Girl in a jacket

Haridwar News : रामलीला के दौरान हरिद्वार जिला जेल से 2 कैदी फरार

Haridwar News

Haridwar News : हरिद्वार जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए जिनमें हत्या का एक दोषी भी शामिल है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को उस समय हुई जब जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था।

Haridwar News : रामलीला के दौरान 2 कैदी फरार

Haridwar News : हरिद्वार जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए जिनमें हत्या का एक दोषी भी शामिल है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को उस समय हुई जब जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था।अधिकारियों के अनुसार, पंकज और राजकुमार निर्माण कार्य के लिए लाई गई सीढ़ी का उपयोग करके परिसर से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि पंकज हरिद्वार के रुड़की का रहने वाला था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, जबकि विचाराधीन कैदी राजकुमार उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है।

Haridwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक, कारागार इसकी जांच कर, शासन को रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार जिला जेल में निरूद्ध सिद्धदोष बंदी पंकज पुत्र मगन लाल एवं विचाराधीन बंदी रामकुमार पुत्र रक्षाराम शुक्रवार की शाम कारागार से निकल गए। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।