झारखंड निकाय चुनाव में मिली जीत पर भाजपा में खुशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड निकाय चुनाव में मिली जीत पर भाजपा में खुशी

NULL

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी को 34 में से 21 निकायों में जीत हासिल करने पर खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी है।

श्री राय ने कहा कि. श्पहली बार दलगत आधार पर हुए झारखंड निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने खूंटी, पाकुड़ समेत 34 में से 21 निकायों में जीत दर्ज कर समस्त विपक्ष को धूल चटा दी। यह परिणाम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सतत विकास की नीति के कारण संभव हुआ हैए जिसको झारखण्ड में रघुवर दास जी आगे बढ़ा रहे है।

श्री नित्यानंद राय ने कहा की यह बड़ी बात है कि झारखण्ड राज्य के सभी 5 नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर की सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर  लिया है। नगर परिषदों में भी भाजपा ने अन्य दलों के दावों को फेल करते हुए शानदार जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी की सहयोगी पार्टी आजसू के खाते में भी 2 सीटें आई हैं।

झारखण्ड की यह जीत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व में पार्टी के लगातार हो रहे विस्तार पर जनसमर्थन की मुहर है। भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी ः इससे पहले रांची नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

प्रदेश कार्यालय में बाजे-गाजे के साथ अबीर-गुलाल लगाकर, पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जीत की खुशी में बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, उषा पांडेय, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री नवीन जयसवाल, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार प्रवक्ता जे.बी. तुबीद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।