Gujrat: कांग्रेस आज से निकालेगी न्याय पदयात्रा, बीजेपी का करेगी घेराव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Gujrat: कांग्रेस आज से निकालेगी न्याय पदयात्रा, बीजेपी का करेगी घेराव

Gujrat: गुजरात में कांग्रेस आज से एक न्याय पदयात्रा (विरोध मार्च) शुरू करने जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य हाल ही में हुई त्रासदियों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर शुरू की जाएगी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष गोहिल ने कहा, इस मार्च का मकसद पिछले दो सालों में राज्य और पूरे देश को हिलाकर रख देने वाली घटनाओं की सीरीज पर जोर डालना है। जिसमें मोरबी पुल का ढहना, राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग लगना और वडोदरा में हरनी झील त्रासदी शामिल है।

Highlights

  • कांग्रेस 9 से 22 अगस्त तक निकालेगी न्याय पदयात्रा
  • कांग्रेस के कई दिग्गज नेता यात्रा में होंगे शामिल
  • कांग्रेस दुर्घटनाओं से पीड़ित लोगों के लिए न्याय की मांग करेगी

 

यह दिग्गज नेता यात्रा का करेंगे नेतृत्व

इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख लालजी देसाई, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल और कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी करेंगे। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है। यह यात्रा मोरबी से शुरू होकर 22 अगस्त को गांधीनगर में खत्म होगी।

गुजरात विधानसभा के उपनेता शैलेश परमार ने शनिवार को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह न्याय पदयात्रा उन लोगों के लिए न्याय मांगने का हमारा तरीका है, जो भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण पीड़ित हैं। हमारा मकसद उनके शासन में फैले हुए भ्रष्टाचार को उजागर करना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।