बिहार में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर लोग भय की जिन्दगी जीने को मजबूर : माधव आनंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर लोग भय की जिन्दगी जीने को मजबूर : माधव आनंद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करते है कि बिहार के कानून व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करे तथा

पटना : आज बिहार में बीते कई महीनों के दौरान अपराध काफी बढ़ गया है। बिहार की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। बिहार की महिलाएं भी बढ़ रहे घटनाओं से भयभीत हैं। जो एक गंभीर चिंता का विषय है। गया जिले के सोनडीहा में सामूहिक दुष्कर्म राज्य में अपराध का बढ़ते ग्राफ लोगों को बेचैन कर रख दिया है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

प्रदेश में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। गया गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जिस पर स्पीड ट्रायल के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उक्त बाते प्रेस बयान जारी रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आंनद ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि खासकर रालोसपा सिवान के जिलाध्यक्ष की जिस प्रकार निर्मम हत्या हुई।

चंपारण के आरटीआई एक्टिविस्ट की हत्या हुई। बिहार के हर जिले में हर रोज कोई न कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उससे साफ कहा जा सकता है कि बिहार एक बार भी अपराध की तरफ जा रहा है। बिहार की जनता एनडीए की सरकार से काफी उम्मीद करती है और सरकार को भी बिहार की जनता को सुरक्षित करने के दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करते है कि बिहार के कानून व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करे तथा आम जनता को अमन-चैन का भरोसा दिलावे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।