2019 में बड़े बहुमत से बनाएंगे सरकार , 2022 में न्यू इंडिया का करेंगे निर्माण - शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2019 में बड़े बहुमत से बनाएंगे सरकार , 2022 में न्यू इंडिया का करेंगे निर्माण – शाह

NULL

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी और 2022 में‘न्यू इंडिया’का निर्माण होगा।

अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 चुनाव लड़े गए हैं और 14 में भाजपा की जीत हुई है। कर्नाटक के चुनाव में भी पार्टी को भारी सफलता मिली है और उसे 104 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके साथ ही उसका वोट प्रतिशत 19 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में चुनाव अभियान चला और उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जिससे लोगों का भारी समर्थन मिला। उन्होंने कहा, ‘यह विजय रथ रुकने वाला नहीं है। 2019 में इससे भी बड़े बहुमत के साथ सरकार तो बनाएंगे ही, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा के माध्यम से 2022 तक न्यू इंडिया का निर्माण करेंगे।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पिछले चुनाव में कर्नाटक में एक सौ 22 सीटों पर जीती थी जो अब घटकर 78 हो गया है। यह कांग्रेस की घोर पराजय है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्दारामैया एक सीट पर 36 हजार से अधिक वोटों से हारे जबकि दूसरी पर उन्हें लगभग 17 सौ वोटों से जीत मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों से मिलकर वोट की राजनीति की और जातीयों को बांटने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दलितों को उकसाया गया। इसके साथ ही मनी पावर, मसल पावर और फर्जी मतदान के जरिए चुनाव जीतने का प्रयास किया गया।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान देश के 22 करोड़ परिवारों के जीवन स्तर को सुधारा गया है और हर गरीब के घर में केन्द सरकार की कोई ना कोई योजना का लाभ मिला है। उन्हें खाना पकाने की गैस, शौचालय, बैंक ऋण और बिजली की सुविधा मुहैया कराई गई है। जबकि आत्रादी के बाद पहली बार सामने आया है कि गरीबी हटाने वाली सरकार कैसे काम करती है। इसी से भाजपा ने एक के बाद एक राज्य में विजय की श्रृंखला तैयार की।

इस मौके पर भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन जलसंसाधन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद थे। समारोह का संचालन भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने किया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।