सरकार जनसँख्या नियंत्रण पर नीतिगत फैसला ले : सुधीर गुप्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार जनसँख्या नियंत्रण पर नीतिगत फैसला ले : सुधीर गुप्ता

गुप्ता ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2027 तक देश की जनसंख्या पूरी दुनिया में

नयी दिल्ली : लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई नीतिगत फैसला करने की मांग की।शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए भाजपा के सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश में जनसंख्या जिस गति से बढ़ रही है और बांग्लादेश तथा म्यामां जैसे देशों से अवैध तरीके से आकर लोग देश में रह रहे हैं, उससे तमाम तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। 
गुप्ता ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2027 तक देश की जनसंख्या पूरी दुनिया में पहले नंबर पर पहुंचने का आकलन किया जा रहा है। यह अभी चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। भाजपा सदस्य ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण अशिक्षा और गरीबी जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं जिनसे यह सरकार दृढ़ता से निपट रही है। लेकिन उसे जनसंख्या नियंत्रण पर नीतिगत फैसला लेना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।