Govardhan Puja 2024: आज मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Govardhan Puja 2024: आज मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार आज यानी 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा

Govardhan Puja 2024: इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार आज यानी 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को पड़ने वाले इस पर्व पर अन्नकूट और गोवर्धन की पूजा की जाती है। मुख्यतः, ये प्रकृति की पूजा है जिसकी शुरुआत भगवान कृष्ण ने की थी। इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत का पूजन होता है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है। ये पूजा ब्रज से आरंभ हुई थी और धीरे-धीरे भारत में प्रचलित हो गई।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

आज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से शाम 5 बजकर 35 मिनट तक है। इस समय पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से भगनाव का आशीर्वाद मिलता है।

गोवर्धन पूजा कैसे करते हैं

गोवर्धन पूजा करने के लिए शाम के समय घर के आंगन में या दरवाजे के बाहर वाले हिस्से में गोबर से लीपकर गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई जाती है। साथ ही, गाय और बैल आदि बनाते हैं। अब रोली, खीर, बताशे, चावल, जल, पान, केसर, दूध, फूल और दीपक पूजा सामग्री में शामिल करके गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है। पूजा में गोवर्धन भगवान की परिक्रमा करते हैं, आरती की जाती है और भोग लगाकर प्रसाद सभी में वितरित किया जाता है।

किन चीजों का लगता है भोग

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। इस दिन खाद्य सामग्रियों से पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष अर्पित किया जाता है। इसे अन्न का पर्वत भी कहते हैं। इस भोग में चावल, खीर, पूड़ी, सब्जियां, कढ़ी और तरह-तरह के व्यंजन शामिल किए जाते हैं और भोग लगाने के बाद प्रसाद के तौर पर सभी में इन चीजों को बांटा जाता है। इस तरह गोवर्धन पूजा संपन्न होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।