Gold Rate Today: ईरान-इजरायल हमले से सोना पर पड़ा असर, जानें ताजा भाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Gold Rate Today: ईरान-इजरायल हमले से सोना पर पड़ा असर, जानें ताजा भाव

ईरान-इजरायल तनाव से सोने की कीमतों में उछाल

ईरान पर इजरायल के हमले के बाद सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। इस जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण स्टॉक मार्केट्स में गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना सकती हैं।

देश से लेकर विदेशों तक सोना में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। सोना एक लाख के पार पहुंच गया है। इसकी वजह है ईरान पर इजरायल का हमला। गोल्ड और क्रूड ऑयल के रेट में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। वहीं दुनियाभर में स्टॉक्स मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में जिओपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की आशंका है। जिससे गोल्ड की कीमतें ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।

आज का भाव

गुरुवार के मुकाबले आज 13 जून को सोने के भाव में करीब 800 रूपये की बढ़त दिख रही है। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 99,400 रुपये के ऊपर चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 91,100 रुपये से ज्यादा बना हुआ है। देश में 1 kg चांदी का रेट 1,08,800 रुपये प्रति kg है।

जानें 13 जून का सोने-चांदी का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली 91,160 99,440

चेन्नई 91,010 99,290

मुंबई 91,010 99,290

कोलकाता 91,010 99,290

जयपुर 91,160 99,440

नोएडा 91,160 99,440

लखनऊ 91,160 99,440

बंगलुरु 91,010 99,290

पटना 91,010 99,290

13 जून का चांदी की कीमत

आज 13 जून 2025 को चांदी की कीमत 1,08,800 रुपये प्रति यूनिट है। चांदी की कीमत में करीब 100 रुपये की गिरावट आई है। कल एक रिसोर्ट चांदी की कीमत 1,08,900 रुपये थी। कई निवेशकों का मानना ​​है कि चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

सोने में क्यों आया उछाल?

सोने की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है दुनिया भर में आर्थिक तंगी और राजनीतिक उथल-पथल। अमेरिका की तरफ से टैरिफ वार जिससे शेयर बाजार में लोग पैसा लगाने से डरे हुए हैं। इसलिए वे अधिक सोना खरीद रहे हैं। जिस वजह से इसके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं पश्चमी एशिया में रूस-यूक्रेन, ईरान- इजराय में युद्ध चल रहे हैं। इसका भी असर सोने के दामों पर पड़ रहा है।

Today Gold Rate: सोना 1 लाख के करीब, जानें प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।