GOA: श्रीलंका जा रहे कार्गो शिप में लगी भीषण आग, इंडियन कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

GOA: श्रीलंका जा रहे कार्गो शिप में लगी भीषण आग, इंडियन कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

GOA:  गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज मुंद्रा से कोलंबो जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत आईसीजी जहाज को अधिकतम गति से संकटग्रस्त जहाज की ओर बढ़ने के लिए मोड़ दिया। साथ ही आईसीजी डोर्नियर विमान से हवाई निगरानी की।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। घटना के सामने आए वीडियो में कंटेनर जहाज से आग की विशाल लपटें निकलती देखी जा सकती हैं, जबकि आईसीजी जहाज आग की लपटों को बुझाने के लिए पानी फेंक रहे हैं। आग जहाज के अगले हिस्से में लगी है। तटरक्षक बल ने स्थिति पर नजर रखने के लिए टोही डोर्नियर विमानों को भी लगाया है।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव के लिए जहाज घटनास्थल पर पहुंच गया है और खराब मौसम के बावजूद भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि हादसे का शिकार हुए जहाज के चालक दल से बात हुई है और उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।