गिरिराज ने ममता की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिरिराज ने ममता की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 
गिरिराज केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत रहे थे। 
उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है…आसन्न हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है। जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर रही है, वह हमें किम जोग उन की याद दिलाता है।’’ 
इसबीच, ममता ने हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक खामियों पर विचार किया, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी झटका लगा है। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंदरूनी कलह के खिलाफ चेतावनी दी। ममता ने ‘गद्दारों’ से पार्टी छोड़ने को कहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।