Ghatkopar Hoarding Collapses: घाटकोपर होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Girl in a jacket

Ghatkopar Hoarding Collapses: घाटकोपर होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Ghatkopar Hoarding Collapses: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले मे मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी भावेश को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी भावेश भिंडे होर्डिंग कंपनी का मालिक है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आपको बता दें, 13 मई शाम करीब 4 बजे मुंबई में धूल भरी आंधी और बारिश के कारण घाटकोपर के छेदा नगर में एक पेट्रोल पंप पर एक काफी बड़ा होर्डिंग गिर गया था। जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी। जबकि करीब 75 लोग घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सोमवार देर रात पंतनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी भावेश भिंजे फरार था, इसलिए मुंबई पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए सात टीमें बनाई थीं।

nasha

भावेश भिंडे पर दर्ज है कई केस

पुलिस को मिली थी की आरोपी भावेश भिंडे महाराष्ट्र से बाहर भाग गया है। इसके बाद मुंबई के क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी भावेश को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो चुकी है। बता दें कि मुंबई में तूफान के दौरान गिरा होर्डिंग बिना बीएमसी के अनुमति के लगाया गया था। 23 से अधिक मामले के आरोपी भावेश भिंडे ने 2009 में मुलुंड से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस चुनाव के दौरान उसने चुनाव आयोग को एक हलफनामा सौंपा था और अपने खिलाफ अपराधों के बारे में विस्तृत जानकार दी थी। 2009 तक भावेश भिंडे के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए गए है।

बीएमसी ने रेलवे को जारी किया नोटिस

मुंबई में होर्डिंग गिरने की घटना के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को नोटिस जारी कर उनकी जमीन पर लगे बड़े आकार के होर्डिंग हटाने को कहा है। मुंबई के स्थानीय निकाय ने बुधवार शाम जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि 40 गुणा 40 फुट से बड़े आकार वाले होर्डिंग को हटाने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 (2) (वी) के तहत दोनों जोनल रेलवे के अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।