Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी के उत्सव को लेकर मुंबई में उत्साह का माहौल है। महाराष्ट्र में यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और इसके लिए मुंबई में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान गणपति की मनमोहक मूर्तियां बनाई जा रही हैं। कलाकार अपने हाथों से मिट्टी को आकार देकर बप्पा को साकार रूप प्रदान कर रहे हैं।
#WATCH कोयंबटूर (तमिलनाडु): कोयंबटूर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्तियां बनाने का काम चल रहा है। pic.twitter.com/yBJaO6JMoD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2024
गणेश चतुर्थी के मौके पर मूर्ति बनाने के लिए साडू मिट्टी और पीओपी का इस्तेमाल किया जाता है। मूर्ति को रंग देने के लिए अलग प्रकार के कलर इस्तेमाल होते हैं। बॉडी कलर सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। कलर के बाद सजावट के लिए मेटल वर्क, ज्वेलरी आदि की जाती है जो ग्राहक की डिमांड के अनुसार होती है।
इन तरीकों से बनाई जाती है मूर्तियां
एक मूर्ति कलाकार ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए बताया कि, हम 10-12 साल से गणपति की मूर्तियां तैयार हो रही हैं। सबसे ऊंची मूर्ति 25 फीट तक हो सकती है। मैं इस समय डायमंड वर्क कर रहा हूं जो सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ऑयल पेंट, बॉडी कलर यूज किया जाता है। हमारा तीन माह इसी में बीत जाता है।
7 सितंबर से शुरू होगी गणेश चतुर्थी
इस वर्ष गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है। आज से ही गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन होगा। इस दिन, गणपति का जल में विसर्जन करके उन्हें विदाई दी जाती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।