महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एक सितंबर को BJP में होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एक सितंबर को BJP में होंगे शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक सितंबर को सत्तारूढ़ भाजपा में

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक सितंबर को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होंगे। 
कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ पार्टी बनाई जो राजग का हिस्सा है। 
राणे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सोलापुर में एक सितंबर को भाजपा में शामिल होऊंगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे।’’ 
भाजपा सूत्रों के अनुसार, राकांपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल और सातारा सांसद उदयनराजे भोसले जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।