पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
Girl in a jacket

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

PM मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “श्री नटवर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ अपने विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Highlight : 

  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन
  • विदेश नीति की दुनिया में दिया समृद्ध योगदान 
  • PM मोदी ने शोक व्यक्त किया 

93 वर्ष की आयु में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता के नटवर सिंह का शनिवार रात 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद कल रात गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह जी के निधन की खबर दुखद है।”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘प्रतिष्ठित राजनयिक और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके कई योगदानों में जुलाई 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उनके द्वारा लिखी गई किताबें, विशेष रूप से चीन पर उन्होंने जो लिखा, उसने हमारी कूटनीति में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’

सुरजेवाला ने दुख व्यक्त किया

सुरजेवाला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।” सिंह का कूटनीति और राजनीति में एक विशिष्ट करियर था, उन्होंने यूपीए सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में 2004 से 2005 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। सिंह को 1984 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।