पूर्व सीएम एनडी तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत नाजुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व सीएम एनडी तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत नाजुक

NULL

एनडी तिवारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुर्इ है। फिलहाल एनडी तिवारी आईसीयू में भर्ती हैं। यह जानकारी उनकी भांजी मनीषी तिवारी ने दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उनका आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। एनडी तिवारी काफी समय से बिमार चल रहे हैं। उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है। एनडी तिवारी की उम्र 91 साल है। बता दें, एनडी तिवारी तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।