4 साल बाद आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी फिर कांग्रेस में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

4 साल बाद आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी फिर कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा कि रेड्डी ने पहले

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी अपने कई समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद पार्टी मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस में उनकी घर वापसी हुई है और उनके लिए यह खुशी का मौका है।

अपने समर्थकों के साथ आज वह राहुल गांधी से मिले और कहा कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस में वापसी की वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ किए गए वादों को नहीं निभा रही है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलुगू लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है।

reddy_rahul

उन्हें राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है कि वह तेलंगाना और आंध्र की जनता के हितों की लड़ाई लड़ेंगे इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वही, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा कि रेड्डी ने पहले भी कांग्रेस की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।

बता दें कि एन किरण कुमार रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। गौरतलब है कि किरण कुमार रेड्डी ने फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी और ‘जय समयक्या आंध्र पार्टी’ का गठन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।