वन मंत्री ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वन मंत्री ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

NULL

विदिशा : रायसेन मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ शेजवार द्वारा मेद्यावी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं के लिए नीरज पटेल तथा साक्षी कौरव 12वीं कक्षा के लिए प्रिया मैथिल एवं लोकेश साहू को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना हेतु धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकलां प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन की प्रिया मेहरा को प्रथमए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन की आस्था धाकड़ को द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटनदेव के सोनू रावत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

जिला स्तरीय संभाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की कुमारी क्षमा शर्मा को प्रथम तथा कुमारी वर्षा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।