फोर्ब्स की एशिया 30 अंडर 30 की सूची में अनुष्का, सिंधु सहित 65 भारतीय  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फोर्ब्स की एशिया 30 अंडर 30 की सूची में अनुष्का, सिंधु सहित 65 भारतीय 

NULL

मुंबई : फोर्ब्स एशिया30 अंडर30 की इस साल की सूची की विभिन्न श्रेणियों में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु सहित65 भारतीयों युवाओं को जगह मिली है। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना और भारतीय पोलो टीम के कप्तान पद्मनाभ सिंह के नाम शामिल हैं। वार्षिक30 अंडर30 एशिया सूची के तीसरे संस्करण में10 श्रेणियों में300 युवाओं को शामिल किया गया है जो अपने क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से नये प्रतिमान गढ़ रहे हैं।

इस सूची में एशिया प्रशांत क्षेत्र के24 देशों का प्रतिनिधित्व है। सूची में अजरबैजान और उत्तर कोरिया के युवा पहली बार जगह बना सके हैं।  साल2007 में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली29 वर्षीय अनुष्का ने2008 में‘ रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता22 वर्षीय सिंधु वर्तमान में महिलाओं की विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।