शिवपुरी: शहर में दूधियों की जो हड़ताल तीन दिन से चल रही थी उसमें जनता फिर से मूर्ख बन गई। दूधिए और डेयरी संचालकों की इस हड़ताल के बाद इन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस समझौते में अब जनता को एक रुपए प्रति किलो दूध बढ़कर मिला करेगा। यानि की अब दूध के दाम 37 रूपए होंगे। तीन दिन से चल रही इस हड़ताल में जनता को कोई फायदा नहीं हुआ। दूधिए और डेयरी संचालक जरूर फायदे में रहे। अब दूधिए को डेयरी संचालक प्रति किलो 33 रुपए चुकाएंगे इसके बाद 4 रुपए प्रति किलो अपना कमीशन बीच में खाने के बाद डेयरी संचालक ग्राहकों को यही दूध 37 रुपए किलो मेंदेंगे। एसडीएम की मौजदूगी में दोनों पक्षों में यह सहमति बनी है।