जहरीला दाना खिलाकर पांच मोरों का किया शिकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जहरीला दाना खिलाकर पांच मोरों का किया शिकार

NULL

विदिशा : जिले के ग्राम अहमदानगर में एक महिला द्वारा बोरे में मृत मोरों को ले जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अमले व करारिया पुलिस ने ग्राम दुलाई निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदानगर के एक खेत में जहरिला दाना खिलाकर पांच मोरों का शिकार करने का मामला सामने आया था,

पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी, इस दौरान मुखवीर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्राम दुलई निवासी महिला संगीता के पास से एक बोरे में मृत मोरों को रखा हुआ पाया।

बोरे में तीन मादा और दो नर मोर मृत थी, तथा एक मोर बेहोश अवस्था में थी, इसी के साथ ही पुलिस को एक मृत गौरैया चिड़ियां भी महिला के पास मिली है, महिला ने बताया कि दुलई निवासी अंगद ने खेत में जहरीला दाना डालकर मोरों को मारा था, और मुझे 200 रूपए का लालच देकर मृत मोर बेचने के लिए कहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर देहाथ थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।तथा दूसरा आरोपी अंगद अभी फरार है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।