कृषि कानूनों के खिलाफ पांच वाम दलों ने किसानों के भारत बन्द का किया समर्थन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कृषि कानूनों के खिलाफ पांच वाम दलों ने किसानों के भारत बन्द का किया समर्थन

पांच वामदलों ने कृषि कानून के विरोध में आठ दिसंबर के ‘भारत बंद’ को सफल बनाने के लिए

केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आठ दिसम्बर को ‘भारत बंद’ का शुक्रवार को ऐलान किया।  इस बीच पांच वामदलों ने कृषि कानून के विरोध में आठ दिसंबर के ‘भारत बंद’ को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों और संगठनों का आह्वान किया है। 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी,भाकपा( माले) फॉरवर्ड ब्लॉक और आल इंडिया सोशलिस्ट पार्टी ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से देश में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही और दुष्प्रचार किया जा रहा है जिसकी वे निंदा करते हैं। 
बयान में कहा गया है कि ये किसान तीन कृषि कानूनों और प्रस्तावित बिजली विधेयक का विरोध कर रहे है और हम लोग उनके इस आंदोलन का समर्थन करते हैं। वाम दलों ने यह भी कहा कि वे भारत बन्द का समर्थन करते हैं और सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि वे भी इस बन्द का समर्थन करें। 
बयान पर माकपा महासचिव सीता राम येचुरी भाकपा महासचिव डी राजा भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य फारवर्ड ब्लॉक के महासचिव देबब्रत विश्वास और रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव मनोज भट्टाचार्य के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।