बीस हजार रिश्वत लेते मत्स्य निरीक्षक गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीस हजार रिश्वत लेते मत्स्य निरीक्षक गिरफ्तार

NULL

सिवनी : मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने एक मत्स्य निरीक्षक को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के निरीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि कुरई विकासखंड के ग्राम कातलबोडी निवासी जितेन्द्र कहार ने शिकायत की थी कि मत्स्य विभाग सिवनी में पदस्थ निरीक्षक एस के बख्शी ने लीज स्वीकृति के लिए 40 हजार रुपए की मांग की।

जिस आधार पर जिला मुख्यालय सिवनी के बस स्टेंड के समीप सुबह आरोपी निरीक्षक को हितग्राही जितेन्द्र से बीस हजार की पहली किस्त लेते हुए दबोच लिया गया है। बताया गया कि कातलबाडी ग्राम पंचायत ने जितेन्द्र कहार को स्थानीय तालाब में मछली पालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्यालय मत्स्य विभाग की ओर प्रेषित किया था।

जहां से दस वर्ष के लिए लीज स्वीकृत किया जाना था। इस कार्य के लिए मस्त्य निरीक्षक एस के बख्शी ने 40 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।