छेड़खानी को लेकर गोलीबारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छेड़खानी को लेकर गोलीबारी

NULL

अमरपुर : थाना क्षेत्र के डुमरामा वार्ड संख्या चार में देर रात गलत नियत से घर में घुसकर महिला को गोली मार जख्मी कर दिया। जबकि महिला के विरोध एवं हाथापाई से घटना के आरोपित इसी गांव के अरविन्द यादव के जांघ में लगने गोली लगने की सूचना है।

जख्मी अरविन्द यादव का देर रात रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। जिसका फिलवक्त भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जख्मी मनोज राय की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह रात में खाना खाकर दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी।

जबकि ससुर अरूण राय बरामदे में सोया था। इसी बीच रात के करीब दो बजे कमरे में घुसकर मुझे सोये अवस्था में गलत नियत से हाथ पकड़ा। जिसपर वह चिल्लाई तो देखा कि अरविन्द यादव अपने हाथ पिस्तौल लिये था। जिस पर वह पिस्तौल को पकड़ ली। और वह छीना-झपटी करने लगा। इसी दौरान गोली फायर होने से उसके बांया हाथ के अंगुठे के पास जख्मी करते हुए अरविन्द के जांघ में जाकर लगा। गोली की आवाज सुनकर बच्चे एवं ससुर भी चिल्लाने लगे। जबकि अरविंद जख्मी हालत में अपने घर की ओर भागा।

वहीं घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, अनि प्रमोद कुमार साह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां अरूण मंडल के घर से आरोपित अरविंद यादव के घर तक के रास्ते में जगह-जगह खुन का निशान मिला। अरविन्द यादव के घर के बरामदे में काफी मात्रा में जमीन पर खुन के धब्बे पाया। जिसे मौके पर पुलिस ने सड़क एवं आरोपित के घर पर मिले खुन के नमूने को संग्रह कर जब्त कर लिया।

जबकि पुलिस ने आरोपित के परिजनों से पूछताछ किया तो बताया कि अरविंद दरवाजे पर सोया था। इसी दौरान अपराधी ने गोली मारकर भाग गया। लेकिन पुलिस के पूछताछ में आरोपित के परिजनों ने काफी विरोधाभास बयान दिया। लेकिन पुलिस के सख्ती दिखाने पर घर के सभी पुरूष सदस्य घर छोड़कर भाग गये। पुलिस घटना को गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।