Fire Broken out Delhi BJP Office: Delhi BJP कार्यालय में आज अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
Highlights :
- दिल्ली भाजपा कार्यालय में आग लगने की घटना
- आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है
- मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
इस आगलगी की घटना के बाद स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आगलगी की सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
#WATCH | Fire breaks out in BJP’s Delhi State Office at Pandit Pant Marg. Fire tenders being rushed to the spot. More details awaited. https://t.co/j15I12d1qW pic.twitter.com/6WGk954MTA
— ANI (@ANI) May 16, 2024
आग लगने की वजहों का लगाया जा रहा पता
दिल्ली पुलिस ने कहा की वह इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आग की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है यह घटना दिल्ली BJP कार्यालय में एक बड़ी सुरक्षा चूक को दर्शाती है। आग लगने के कारण होने वाले नुकसान का अभी तक कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। यह घटना एक बार फिर से आग लगने की घटनाओं से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को उजागर करती है।
(एजेंसियों से इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।