BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस नेताओं पर की थी विवादित टिप्पणी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस नेताओं पर की थी विवादित टिप्पणी

पात्रा ने अपने विवादित बयान में कहा कि यदि कांग्रेस के शासनकाल में कोविड-19 की समस्या उत्पन्न हुई

कांग्रेस पार्टी और उसके दिवंगत नेताओं पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव बृजकिशोर दत्त ने पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया। पात्रा ने अपने विवादित बयान में कहा कि यदि कांग्रेस के शासनकाल में कोविड-19 की समस्या उत्पन्न हुई होती तो बड़े पैमाने पर धन का गबन और दुरुपयोग होता।
भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘यदि यह महामारी कांग्रेस के शासनकाल में आई होती तो पांच हजार करोड़ रुपये मास्क पर, सात हजार करोड़ रुपये कोरोना जांच किट पर, 20 हजार करोड़ रुपये सैनिटाइजर पर और 26 हजार करोड़ रुपये राजीव गांधी वायरस अनुसंधान पर खर्च किए जाते।’’ 

पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत में सुधार, AIIMS से किए गए डिस्चार्ज

युवा कांग्रेस महासचिव ने अपनी शिकायत में कहा कि इसके अलावा पात्रा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीरों का उपयोग कर पार्टी के दिग्गज नेताओं की मानहानि की है। पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि पात्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत कल्याण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।