सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी के आरोप में शेहला रशीद पर देशद्रोह का केस दर्ज

दरअसल, शेहला राशिद ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, जिसमें सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा शेहला रशीद पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शेहला पर भारतीय सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत पर शेहला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  
दरअसल, शेहला राशिद ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, जिसमें सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, हालांकि भारतीय सेना ने इन आरोपों को झूठा बताया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। 

कन्हैया के खिलाफ अभियोग की मंजूरी पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया : CM केजरीवाल

शेहला ने भारतीय सेना पर रात में कश्‍मीर के लोगों के घरों में घुसने पर, घरों में छानबीन करने और दहशत फैलाने के आरोप लगाए थे। शेहला ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने को लेकर ट्वीट कर आरोपों को लगाया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।