विदिशा: जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में गबन करने वाले कर्मचारियों की अचल सम्पत्ति की रजिस्ट्री कराने पर रोक लगा दी है। कलैक्टर के निर्देश पर कर्मचारियों की अचल संपत्ति की जानकारी , उपलब्ध कराने के लिए जिला पंजीयक, सभी तहसीलदार तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से कहा हैं।
साथ ही भविष्य में इन संबंधित कर्मचारियों द्वारा स्वयं के नाम से अथवा अपने परिवार के सदस्यों के नाम से अचल सम्पत्ति आदि की रजिस्ट्री कराई जाने पर रोक लगाने के लिए भी कहा गया है। बैंक द्वारा संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे के निर्देश पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में अनाधिकृत रूप से राशि का आहरण कर गबन करने वाले कर्मचारियों में संजीव कुमार दुबे आ स्व. उमेशचन्द्र दुबे निवासी यशवंत नगर रायसेन, कविकांत जायसवाल आ स्व. सूर्यकान्त जायसवाल अर्जुन नगर रायसेन, बलवन्त सिंह रघु आ स्व. शिवलाल रघुवंशी अर्जुन नगर रायसेन, राजेन्द्र कुमार रिछारिया आ स्व. मिट्ठुलाल रिछारिया अशोक नगर रायसेन, राजेन्द्र सिंह रघु आ स्व. देवी सिंह रघु निवासी कृष्णा कालोनी किन्गी रोड बरेली, अमित सिंह राजपूत आ संतोष सिंह राजपूत निवासी दालमिल मोहल्ला बरेली, सुमित सिंह राजपूत आ श्री संतोष सिंह राजपूत निवासी दालमिल मोहल्ला बरेली, गणेश शर्मा आ पन्नालाल शर्मा सुल्तानपुर, रघुवीर प्रसाद विश्वकर्मा आ कमलसिंह विश्वकर्मा ग्राम ढकना सांची, करनसिंह कुशवाहा आ भागचन्द कुशवाह निवासी कुशवाहा कालोनी देहगॉव, भीकमसिंह आ मदनलाल निवासी ग्राम मुड़ियाखेड़ा तथा मलखान सिंह आ फूलसिंह निवासी ग्राम कुल्हाड़िया दीवानगंज शामिल है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।