PM किसान निधि के तहत हिमाचल के किसानों को 180 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM किसान निधि के तहत हिमाचल के किसानों को 180 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी हुई

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के स्थापना समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे सुंदरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान समारोह में भी शामिल हुए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22,000 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से जारी किए। जिसमें से लगभग 9 लाख 73 किसान हिमाचल प्रदेश के हैं। जिनके खाते में 180 करोड़ रुपये आए हैं। अब तक देश के किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में 3.68 लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं। यह बहुत बड़ी धनराशि है।

उन्होंने आगे कहा कि फरवरी 2019 के बाद से अब तक देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को समान रूप से किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार। यह पीएम मोदी की गारंटी है, जो उन्होंने देश के अन्नदाताओं को दी है। यह नया भारत है, जहां किसानों को भेजे जाने वाली पाई-पाई सीधे उनके खाते में पहुंचती है। कोई भी दिल्ली से भेजे पैसे पर पंजा नहीं मार सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सेवाकाल किसानों के लिए स्वर्णकाल है। वर्ष 2014-15 में देश का कृषि बजट 25.5 हजार करोड़ था, जो 2024-25 में 1 लाख 22,528 करोड़ हो गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को बजट में 1.37 लाख करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। यह धन राशि यूपीए के कार्यकाल के मुकाबले पांच गुना से ज्यादा है। इस बार के कृषि बजट में भी किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।