प्रियंका गांधी का वित्त मंत्री पर वार, बोली- अर्थव्यवस्था पर राजनीति से उठे ऊपर और ‘मंदी’ की बात करें स्वीकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी का वित्त मंत्री पर वार, बोली- अर्थव्यवस्था पर राजनीति से उठे ऊपर और ‘मंदी’ की बात करें स्वीकार

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, क्या सरकार स्वीकार करती है कि मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने “मंदी” की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में “राजनीति” से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत हैं। प्रियंका की यह टिप्पणी वित्तमंत्री द्वारा यह कहे जाने के बाद कि सरकार जरूरत के मुताबिक क्षेत्रवार समस्याओं को सुलझाने के कदम उठा रही है, के बाद आई है। 
दरअसल सीतारमण से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है। सीतारमण ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र अपनी समस्याओं के साथ हमारे पास आता है तो हम उन्हें सुनते हैं और उसके हिसाब से कदम उठाते हैं।” 
वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, “क्या सरकार स्वीकार करती है कि मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत के लोगों से सच बोलने की जरूरत है।” कांग्रेस महासचिव ने पूछा, “वे इस बात को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है तो कैसे वे इस बड़ी समस्या को हल करेंगे जो उन्होंने खुद पैदा की है।” 
1567398822 priyanka tweet

अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी : प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।