फेसबुक डेटालीक मामला : कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका पर फंसी कांग्रेस, CEO के ऑफिस में पार्टी का पोस्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फेसबुक डेटालीक मामला : कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका पर फंसी कांग्रेस, CEO के ऑफिस में पार्टी का पोस्टर

NULL

कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका स्कैंडल में कांग्रेस लगातार फंसती जा रही है। इस मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। वहीं, बीजेपी मामले को आगे बढ़ाने में कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगने के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं, जिसमें कैम्ब्रिज एनालिटिका के कर्मचारी रहे विसलब्लोअर क्र‍िस्टफर विली के खुलासे में कांग्रेस पार्टी का नाम लेना शामिल है। नए खुलासे के मुताबिक कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका दिखाई दे रहा है।

अब नए खुलासे के अनुसार , कांग्रेस के लगे इस पोस्टर के बाद अब कांग्रेस का एलेक्सजेंडर निक्स के साथ रिश्ते की चर्चा और जोर पर हो गई है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस शुरू से दावा कर रही है कि उसके और कैम्ब्रिज एनालिटिका के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन इस तस्वीर पर सफाई देना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

लेकिन अब यह पोस्टर एक वीडियो ग्रैब से निकाला गया है। यह वीडियो जर्नलिस्ट और टेक ब्लॉगर- जेमी बार्लेट द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंटरी में शामिल रहा है, इस डॉक्यूमेंटरी को पिछले साल रिलीज किया गया था। अब इस पोस्टर के आने के बाद कांग्रेस की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। वहीं, पोस्टर पर कांग्रेस के चुनावी सिंबल ‘हाथ के पंजे’ का निशान और डेवलपमेंट फॉर ऑल (सबका विकास ) का नारा लिखा हुआ है, कांग्रेस का यह पोस्टर डॉक्यूमेंटरी में 33 मिनट और 47 सेकेंड पर देखा जा सकता है।

इसी बीच स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। स्मृति ने ट्वीट करके निशाना साधते हुए लिखा है कि क्या बात है राहुल गांधी, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ। वहीं, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस पोस्टर पर कोई बयान नहीं आया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।