केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट: अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से की बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट: अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से की बात

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के धुले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट के

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और धुले जिले में एक रसायन कारखाने में हुए विस्फोट के बाद की स्थिति का जायजा लिया। इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान शाह को बताया कि राज्य सरकार संकट में फंसे लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है। 
शाह ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के धुले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट के कारण हुए जानमाल के नुकसान के बारे में जान कर दुख हुआ। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात की है और राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
1567246132 shah tweet
जानकारी के लिए बता दें कि धुले जिले में एक रसायन फैक्ट्री में शनिवार की सुबह कई गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस की कई टीम, आपदा प्रबंधन और दमकलकर्मी मौके पर राहत एवं बचाव अभियान में लगे हुए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।