कांग्रेस से निष्काषित नेता संजय निरुपम शिवसेना हुए में शामिल
Girl in a jacket

कांग्रेस से निष्काषित नेता संजय निरुपम हुए शिवसेना में शामिल

sanjay nirupam

Sanjay Nirupam Joins Shivsena: कांग्रेस से निष्काषित नेता संजय निरुपम शुक्रवार को एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवेसना में शामिल हुए। हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी सुर अलापने को लेकर उन्हें पार्टी से निष्कासन कर दिया था। शिवेसना में शामिल होने को लेकर उन्होंने आज सुबह ही उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में पुष्टि की थी।

Highlights:

  • एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवेसना में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम
  • सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में ली शिवसेना शिवसेना की सदस्यता
  • संजय निरुपम को कांग्रेस ने किया था निष्काषित

 

महाराष्ट्र में कांग्रेस के बागी नेता रहे संजय निरुपम शिवसेना में शामिल हुए। जाहिर तौर काफी समय से वे कांग्रेस से नाराज़ चल रहे थे। कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर उन्हें कांग्रेस ने निकाल दिया था। गौरतलब है कि संजय निरुपम की शिवसेना में 19 साल बाद वापसी हो रही है।

भगवा का झंडा करूंगा बुलंद – Sanjay Nirupam 

शामिल होने के बाद संजय निरुपम ने कहा, “होइहे वही जो राम रच राखा. पूरे दल बल के साथ शिवसेना में आया हूं. लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों को जितना है। उन्होंने यह भी संकल्पित किया कि हम लोग मिलकर शिवसेना की मुंबई में तीन की तीन सीट जीतकर लायेंगे। भगवा का झंडा बुलंद करूंगा। कभी कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। देर आया दुरुस्त आया”

महाविकास अघाड़ी से टिकट न मिलने से थे नाराज़

दरअसल, कांग्रेस से उनकी नाराज़गी की मुख्य वजह मुंबई के पश्चिम-उत्तर सीट से टिकट का कटना बताया गया। इस प्रकरण के बाद वे कांग्रेस नेतृत्व को लेकर काफी हमलावर रुख कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम पर कार्यवाई करते हुए शिवसेना से निकाल दिया था। वे कांग्रेस के महाराष्ट्र के काफी दिग्गज नेता माने जाते हैं। वे संगठन और सरकार के कई पदों पर काम कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।