झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार बनने की संभावना : एग्जिट पोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार बनने की संभावना : एग्जिट पोल

झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में हुए चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न होने

झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में हुए चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न होने के बाद आए विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों में प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जाहिर की गई है। 
इंडिया टुडे-एक्सि माई इंडिया का दावा है कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 38 से 50 सीटें मिल सकती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झोली में करीब 22-32 सीटें आ सकती हैं। 
कशीश न्यूज एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 37-49 सीटें दी गई हैं जबकि भाजपा को 25-30 सीटें। 
आईएएनएस-सीवोटर-एबीपी सर्वे में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 37-49 सीटें जबकि भाजपा को 25-30 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई है। 
सभी एग्जिट पोल में बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में झारखंड विकास मोर्चा और सुरेश महतो की अगुवाई में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को बढ़त मिलते दिखाया गया है। 
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नागरिकता संशोधन विधेयक कानून (सीएए) समेत राष्ट्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उभारा था। 
वहीं, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने स्थानीय मुद्दों और आर्थिक मंदी के मुद्दे को प्रमुखता दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।