एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं हैं : उपराष्ट्रपति  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं हैं : उपराष्ट्रपति 

अमरावती (आंध्रप्रदेश) : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को एक्जिट पोल के बारे में कहा कि ये

अमरावती (आंध्रप्रदेश) : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को एक्जिट पोल के बारे में कहा कि ये वास्तविक परिणाम नहीं हैं ।उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं होते। हमें यह समझना चाहिए। 1999 से अधिकतर एक्जिट पोल गलत हुए।’’
नायडू ने गुंटुर में शुभचिंतकों को अनौपचारिक बैठक में संबोधित किया। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

मौजूदा आम चुनाव का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि हर पार्टी (अपनी जीत के बारे में) आश्वस्त रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘(मतगणना के दिन) 23 तारीख तक हर कोई अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन करता है। इसका कोई आधार नहीं होता। इसलिए हमें 23 तक इंतजार करना चाहिए।’’ नायडू ने कहा, ‘‘देश और राज्य को एक कुशल नेता और स्थिर सरकार की जरूरत होती है, चाहे जो हो। बस इतना ही। ’’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज में बदलाव राजनीतिक दलों में बदलाव के साथ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।